Tuesday, August 13, 2019




अल्लाह को कहा जाता है यालेमुल गैब 
यह मात्र कहने की बात है, की अल्लाह अदृश्य या छुपी हुई बातों को जानता है। जबकि यह सत्य नहीं है। क्योकि यदि अल्लाह अदृश्य को जानता तो अपने पैगम्बर और खलीलुल्लाह पैगम्बर(अल्लाह का दोस्त) जिन्हें लोग इबराहीम के नाम से जानते हैं। उसका इम्तिहान न लेता। बताया जाता है की अल्लाह ने अपने दोस्त से इम्तिहान लेना चाहा था।

किस चीज की इम्तेहान ली, अपने सबसे प्यारी चीज की क़ुरबानी देने की। जिसे अल्लाह ने अपने दोस्त इबराहीम को ख्वाब में दिखाया था। 
तो लगातार तीन दिन तक पशु काटते रहे अल्लाह के दोस्त इब्राहीम! किन्तु अल्लाह को यह स्वीकार नहीं हुआ।  अल्लाह का इम्तेहान तो अभी बाकि रह गया था।

इब्राहिम ने फिर ख्वाब देखा की अल्लाह इब्राहीम से कह रहे हैं जो सबसे प्यारी चीज  है तुम्हारी, उसे मेरे रास्ते में कुर्बान करो। 
 इब्राहीम ने अपनी दासी से जो संतान पैदा किया था उसका नाम इस्माईल था। उस समय तक इब्राहीम अपनी पत्नी सारा बीवी से संतान नहीं पैदा कर पाए थे। इस इस्माईल को जविह उल्लाह कहा।

 इब्राहीम ने अपनी पत्नी सारा के कहने पर इसी दासी को जिनका नाम बीवी हाजरा था, घर से बाहर निकाल दिया था -और बियावान जंगल में या फिर निर्जन मरूभूमी(रेगिस्तान) में छोड़ आये थे। जहाँ पानी तक का ठिकाना नहीं! 
माँ हाजरा और बेटा इस्माईल प्यास के मारे उस निर्जन रेगिस्तान में इधर उधर भटक रहे थे। रेतीले पहाड़ पर मृग मरीचिका को पानी समझ कर सफा और मरवा नामक दो पहाड़ों के बीच में पानी के लिए वह भागती रही।

किन्तु वहां पानी तक नहीं मिला। सात बार पानी की खोज में बिवी हाजरा दौड़ती रही जिसकी चर्चा कुरान में भी की गई हैं जैसा =  إِنَّ الصَّفَا وَالْمَرْوَةَ مِن شَعَائِرِ اللَّهِ ۖ فَمَنْ حَجَّ الْبَيْتَ أَوِ اعْتَمَرَ فَلَا جُنَاحَ عَلَيْهِ أَن يَطَّوَّفَ بِهِمَا ۚ وَمَن تَطَوَّعَ خَيْرًا فَإِنَّ اللَّهَ شَاكِرٌ عَلِيمٌ [٢:١٥٨] 
बेशक (कोहे) सफ़ा और (कोह) मरवा ख़ुदा की निशानियों में से हैं पस जो शख्स ख़ानए काबा का हज या उमरा करे उस पर उन दोनो के (दरमियान) तवाफ़ (आमद ओ रफ्त) करने में कुछ गुनाह नहीं (बल्कि सवाब है) और जो शख्स खुश खुश नेक काम करे तो फिर ख़ुदा भी क़दरदाँ (और) वाक़िफ़कार है।

आज तक इसे हज यात्रीयों को भी करना ही पड़ता है जो बीवी हांजरा ने की थे। उसी की याद करने का आदेश मुसलमानों को दिया है अल्लाह ने।
सवाल यह पैदा होता है की अल्लाह ने अपने दोस्त का इम्तेहाँन लिया = की वह अपने बेटे को क़ुरबानी दे सकते हैं या नहीं ? 

किन्तु इस्लाम वाले यह नहीं  जानते की इम्तेहान लेने वाला अल्पज्ञ होगा सर्वज्ञ नहीं हो सकता। क्योंकि इम्तेहान या परीक्षा वही लेता है जो नहीं जानता है की यह क्या करता है? अर्थात परिणाम जिसे ज्ञात नहीं है उसे जानने के लिए इम्तेहान ली जाती है। और यही बात अल्लाह के लिए है।  फिर अल्लाह अदृश्य के बातों का जानने वाला कैसे हो गया? 

दूसरी बात है की अल्लाह ने इब्राहीम को ख्वाब दिखाया की अपनी सबसे प्यारी चीज को मेरे रास्ते में क़ुरबान करो। तो इब्राहीम को अपना बेटा सबसे प्यारा कहाँ था? अगर बेटा इतना ही सबसे प्यारा  होता तो उसे माँ के साथ घर से क्यों निकाल बाहर करता?   जिसे घर से बाहर पीने के लिए पानी तक नहीं दिया वह सबसे प्यारा कैसे?  जिसे वह पानी तक मुहैया नहीं करा सके वह प्यारा क्यों और कैसे? 
क्या यही पैगम्बर हैं, और अल्लाह के दोस्त भी, यही निष्ठुरता को जिसने पशुओं को काट कर दिखाया। 

यह बिलकुल झूठी बातें है कपोल कल्पित बातें है। यह अंध विश्वासका पराकाष्ठा है। उसी अंध विश्वास में आज समस्त धरती को सिर्फ धर्म के नाम पर पशुओं के खून से रंगा जा रहा है।
चूंकि यह पूरी घटना अल्लाह,कुरान और इस्लाम से जुडी है और इसे धर्म कहकर धर्म को भी दूषित किया गया है। लेकिन इस तरह के कारनामों के आधार पर यह धर्म का होना कभी भी संभव ही नहीं है। कुरान में अनेक बार इस किस्से को बताया गया है। समय समय पर आगे भी लिखता रहूँगा।
घन्यवाद के साथ 
-महेन्द्रपाल आर्य 
12 /8 /19 



No comments:

Post a Comment